पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश थमी, उमस से लोग परेशान

बारिश थमी, उमस से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें चार पांच दिनों से बारिश थमी है। इसके बावजूद बादलों के कारण मौसम में नमी बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को सुबह से तेज धूप उसम के कारण सभी परेशान रहे। पिछले सप्ताह 13 सितंबर को दोपहर में झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद से केवल बूंदाबांदी हुई, लेकिन दो तीन दिनों से बारिश थमी हुई है। जिससे दिन रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। गुरुवार को दिनभर लोग सूरज की तपन उमसभरी गर्मी से हलाकान रहे। धूप गर्मी के कारण दिनभर लोग पसीना-पसीना होते रहे। सूरज ढलने के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली। शाम के समय बादल छाए लेकिन बारिश की संभावना नजर नहीं आई।

दिनऔर रात के तापमान में नहीं कमी : गुरुवारको दिन का पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इस साल जिले में अभी तक 723 मिमी यानि 28.5 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है, जो कि गतवर्ष से 946.5 मिमी कम है। गत वर्ष इसी अवधि में 169.5 मिमी अर्थात 65.7 इंच औसत वर्षा रिकार्ड हुई थी। जबकि जिले की वार्षिक औसत वर्षा 1246.6 मिमी है।

दमोह। गुरुवारको शहर में तेज धूप उमस से लोग बेचैन रहे। धूप से बचने सिर मुंह को कपड़े से ढंककर जाती युवतियां।