पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने कहा, बयान बदलने के िलए मिल रहीं धमकियां

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने कहा, बयान बदलने के िलए मिल रहीं धमकियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रस्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सोमवार को सीएमएचओ कार्यालय में हुई तोड़फोड़, मारपीट, हंगामा की घटना के बाद भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर अपना पक्ष विज्ञप्ति जारी करके रखा है। वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों ने बयान बदलने के लिए धमकियां मिलने के आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी है। उधर सीएमएचओ ने भी कहा है कि यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं तो कर्मचारी काम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे। शुक्रवार से कर्मचारी काली पट्टी बांधकर सांकेतिक आंदोलन करेंगे। वहीं शुक्रवार को भाजपा नेता सीएमएचओ को खिलाफ वित्त मंत्री जयंत मलैया को ज्ञापन देंगे।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने भाजपा नेताओं द्वार प्रेस कांफ्रेंस में लगाए गए आरोपों पर सीएमएचओ की ओर से पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि तेंदूखेड़ा का निलंबित एमपीडब्ल्यूडी हीरालाल अहिरवार जो रुपए मांगने के आरोप लगा रहा है, उसे लकड़ी चोरी के आरोपी में तीन दिन से ज्यादा जेल में बंद रहने के कारण निलंबित किया गया था। डॉ. कविता जैन को राज्य स्तरीय मानीटरिंग टीम द्वारा मुख्यालय पर नहीं रहने और लगातार अनुपस्थित रहने का दोषी पाया गया था। उन्हें नोटिस देकर विभागीय कारवाई की गई। उन्हांेने जब स्वयं इस्तीफा दिया, तब उस आधार पर उन्हें सेवा से हटाया गया। डॉ. गौरव नायक के मामले में सीएमएचओ ने कहा कि संविदा चिकित्सा अधिकारी एनआरएचएम के रूप में उन्हें सादपुर में उन्हें अनुबंध आधार पर पदस्थ किया गया है। इसलिए नियमानुसार उनका तबादला किसी भी तरह जिला अस्पताल नहीं हो सकता है। इसके बाद भी जिला अस्पताल में आने राजनैतिक दबाव बनाते रहे और घटना वाले दिन ड्यूटी से अनुपस्थित रहकर सीएमएचओ आॅफिस पर हमला करने वाले लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर अनाधिकृत काम में संलग्न पाए गए। उधर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने कहा है कि पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वे स्वतंत्र घूम रहे हैं और कर्मचारियों को बयान बदलने के लिए धमकी मिल रही है। इस कारण सभी कर्मचारी डरे हुए हैं। वे चिंतित हैं कि कहीं आरोपियों द्वारा फिर से मारपीट-तोड़फोड़ कर दी जाए। गौरतलब है कि सोमवार को सीएमएचओ आफिस में तोड़फोड़, हंगामा और मारपीट की घटना हो गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सीएमएचओ की रिपोर्ट पर भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री, मनीष तिवारी सहित अन्य लो