पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायनेस क्लब ने पोषण आहार मेला लगाया

लायनेस क्लब ने पोषण आहार मेला लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायनेस क्लब ने पोषण आहार मेला लगाया

दमोह. कुपोषणभारत छोडो़ का आगाह करते हुए लायनेस क्लब दमोह ने पोषण आहार मेला का आयोजन किया। इस मौके पर चार्टर मेंबर अनीता टंडन एवं रोजी बग्गा और लायनेस सदस्य ज्योति सचदेव, रजनी खरे ने पोषण आहार के फायदे लोगों को बताए। मेला में पोषण पदार्थो से बना खाना, पेय पदार्थ, स्नैक्स, पोषण जूस, दलिया, खिचड़ी रागी से बनी इडली, ग्वार पाठे का हलुआ, जौ की मठरी आदि खाद्य पदार्थो का विधि सहित प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष स्मृति खरे, साक्षी, रजनी खरे, रीतु अग्रवाल, ज्योति चिले, उमा जड़िया, नीना विलियमस, पदमा दुबे, प्रीति सिंग, अंजना सोनी, जया बुधवानी, कंचन, अंजील अग्रवाल, भावना शिवहरे, सपना राजपूत, खुशबु, सुरेका मौजूद रहीं।