पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालाबाजारी रोकने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

कालाबाजारी रोकने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनवितरण प्रणाली में कालाबाजारी रोकने के लिए सेल्समेनों का ट्रांसफर करने की मांग को लेकर बुंदेलखंड मजदूर किसान शक्ति संगठन द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले की समस्त शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में कार्यरत स्थानीय सेल्समैनों द्वारा जमकर कालाबाजारी की जा रही है। इनके द्वारा आय से ज्यादा संपत्तियां अर्जित की गई है। स्थानीय स्तर पर कार्यरत सेल्समेन उसी ग्राम क्षेत्र के रसूखदार परिवार से संबंध रखते हैं। एक सेल्समेन अपनी मनमर्जी से चार-पंाच सहयोगियों को साथ में रखकर काम करते हैं। चुनाव जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अत: अतिशीघ्र ग्राम पंचायत सचिवों की भांति सेल्समेनाें काे भी उनके पैतृक गांव अथवा मूल निवास पदस्थापना क्षेत्र से बाहर का ट्रांसफर किया जाए। इस दौरोन महेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, अखिलेश सिंह, फागू, हाकम सिंह, राजकुमार, वीरेंद्र, मोहन सिंह, रोशन सहित अन्य लोग मौजूद थे।