हिंदी पखवाड़े के तहत हो रहे कार्यक्रम
केन्द्रीयविद्यालय दमोह में हिन्दी पखवाडा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े की शुरुआत संगीतमय रंगारंग कार्यक्रम से की गई। जिसमें विद्यालय की उप प्राचार्य दीपा द्विवेदी द्वारा विद्यालय के आयुक्त का संदेश वाचन किया गया।
इसके बाद प्रत्येक दिनों का कार्यक्रम तय किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं अपनी प्रस्तुतियां देंगे। अब तक संगीत शिक्षक संजय जैन, वर्षा सुमन ने अपनी आर्कषक प्रस्तुति दे चुके हैं। आगे भी कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से करवाएं जा रहे हैं। स्कूल में 15 सितंबरसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।