बसपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 को
दमोह। बसपाजिला यूनिट द्वारा 22 सितंबर को पदाधिकारियों का एक दिवसीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुमरत सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश जाटव होंगे। कार्यक्रम अंबेडकर चौक मानसभवन में होगा। अमर सिंह पटेल, गोपाल मास्टर, दिनेश मिश्रा आदि ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने का आव्हान किया है।