लड़की को भेजने पर मारपीट
तेंदूखेड़ा। थानाअंतर्गत हाथीडोल निवासी उमारानी पति बाबूलाल आदिवासी (45) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गुल्लू आदिवासी द्वारा लड़की को नहीं भेजने पर के विवाद पर से उसके साथ घर में घुसकर लाठी से मारपीट की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
आगसे जले दंपती की मौत
दमोह।देहातथाना क्षेत्र के सिंगपुर निवासी राजू उर्फ नरेंद्र पिता रामचरण साहू (45) एवं उसकी प|ी शोभा साहू (40) की आग से जलने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
बाढ़पीड़ितों के लिए राशि एकत्रित की
दमोह.भारतीयजनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय आव्हान पर जम्मू कश्मीर में आई आपदा बाढ़ पीड़ितों के लिए शहर में राशि एकत्रित की गई। भाजयुमो के अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहत राशि एकत्रित करने निकले जो घंटाघर से बस स्टैंड होते हुए वापस भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान युवा मोर्चा के महामंत्री अमित बजाज, बृजेंद्र अहिरवाल, अमरदीप जैन, नगर अध्यक्ष बृजभूषण गर्ग, राकेश गुरू, राजू नामदेव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।