धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती
विश्वकर्माजयंती के अवसर पर नगर के विश्वकर्मा बंधुओं ने धूमधाम हर्षोल्लास से विश्वकर्मा जयंती मनाई। इस अवसर पर अल सुबह से दमोह रोड स्थित शारदा माता मंदिर विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा बंधुओं द्वारा पूजन प्रांरभ किया गया। जहां पथरिया क्षेत्र से आए लोगों द्वारा भवन पूजन किया गया एवं दोपहर में दमोह रोड मंदिर से विश्वकर्मा भगवान जी की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में बच्चों, महिलाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा चल समारोह में अखाड़ी, डीजे एवं भजन मंडिलयां भी साथ थीं जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई नगर के हृदय स्थल संजय चौराहे से चाैरसिया तिराहा होती हुई दमोह रोड स्थित बडे़ तालाब में पहुंची।
जहां मूर्ति का विर्सजन किया गया। नगर में जगह जगह स्थानीय लोगों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन किया गया। साथ ही मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा मे हरिशंकर विश्वकर्मा, जवाहर विश्वकर्मा, मन्नू लाल विश्वकर्मा, शंकर, ओंकार विश्वकर्मा, श्याम लाल विश्वकर्मा सहित समस्त विश्वकर्मा समाज के लोगों की मौजूदगी रही।