सिपाही के साथ मारपीट
सिपाही के साथ मारपीट
दमोह।हटाथाना क्षेत्र अंतर्गत चंडीजी माता मंदिर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने एक सिपाही के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया आरक्षक 736 अखलेश पिता रामप्रसाद साहू (23) थाना हटा के साथ सोमवार को अज्ञात युवकों ने डयूटी गश्त के दौरान एक राय होकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।