पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के स्कूलों में बनेंगे 1515 आधुनिक शौचालय

जिले के स्कूलों में बनेंगे 1515 आधुनिक शौचालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंत कुमार श्रीवास्तव। दमोह

प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के नारे को लेकर जिले में भी हलचल शुरू हो गई है। इसके लिए जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से शौचालय बनाने की कवायद की जा रही है। पिछले दिनों राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जिले भर के स्कूलों में शौचालयों की आवश्यकता का आंकलन कर जानकारी मांगी गई थी। जिसके परिपेक्ष्य में शिक्षा विभाग द्वारा समस्त स्कूलों की जानकारी राज्य शासन को भेजी जा चुकी है। विभिन्न स्कूलों में किए गए आंकलन के अनुसार जिले के प्राइमरी मिडिल स्कूलों में कुल 1515 नवीन आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा शौचालयों के लिए नई डिजाइन भेजी गई है। उसी डिजाइन के अनुरूप शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं जिन स्कूलों में पहले से ही शौचालय हैं और जर्जर हालत में हैं तो उनकी मरम्मत का कार्य ही कराया जाएगा। गौरतलब है कि जिले के प्रत्येक स्कूलों में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय तैयार कराए जाना है। इसके लिए शासन द्वारा बालक-बालिकाओं की संख्या के हिसाब से तीन-तरह के नक्शे शौचालय निर्माण के लिए भिजवाए हैं।

जिले में इन ब्लॉकों में बनेंगे नवीन शौचालय

शौचालयों के यूनिटों का निर्धारण :

दर्जसंख्या बालक शौचालय बालिका शौचालय

0से 75 1 यूनिट बी-11 यूनिट जी-1

75 से 125 1 यूनिट बी-21 यूनिट- जी 2

126 से 175 1 यूनिट बी-1, बी-21 यूनिट जी-1, जी-2

176 से 225 2 यूनिट बी-2 2 यूनिट जी-2

एेसी होगी डिजाइन

यह सिस्टम भी लगेगा

जिन स्कूलों में नवीन शाैचालय बनाए जाएंगे वहां पर बॉयो डाइजेस्टर सिस्टम लगाने की कवायद चल रही है। बताया गया है कि बॉयो डाइजेस्टर सिस्टम के लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं होती। इस सिस्टम से युक्त शौचालय भी सामान्य शौचालयों की तरह ही होते हैं। बॉयो डायजेस्टर सिस्टम वाले शौचालयों के टैंक में एक विशेष प्रकार का बैक्टीरिया डाला जाता है। यह बैक्टीरिया शौचालय की गंदगी को उपयोगी खाद में बदल देता है। इसके साथ ही शोचालयों के कारण होने वाले विभिन्न तरह के प्रदूषण को भी सामान्य कर देता है। इनमें इस बात का ध्यान रखना जरूरी होता है कि किसी ऐसे रसायन का प्रयोग किया जाए, जो बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है।

संख्या के हिसाब से बनेंगे शौचालय: जानकारीके अनुसार 0-75 बच्चों के लिए शौचालय का