मतदाता कैंप का आयोजन 24 को
मप्रनगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव की तैयारी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए नवीन मतदाता पंजीयन शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय दमोह के महामारी नियंत्रण कक्ष में 24 सितंबर को विशेष मतदाता शिविर आयोजित किया जाएगा।