पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने पेंटिग बनाईं और महिलाओं ने रांगोली सजाई

बच्चों ने पेंटिग बनाईं और महिलाओं ने रांगोली सजाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेनमहाराज जयंती के अवसर पर स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में प्रतिदिन ही विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाज के बच्चे, युवतियां एवं महिलाएं हिस्सा लेकर अपनी कला कौशल का प्रदर्शन कर रहीं हैं। सोमवार की शाम अग्रवाल धर्मशाला में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवतियों एवं महिलाओं ने मनभावन रंगोली सजाकर अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान सामान्य रांगोली के साथ जलते हुए दीपक से सजी रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रही। नियत समय में सभी प्रतिभागियों ने रंगोली बनाकर जजों का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रतियोगिता के समापन पर निर्णायकों ने कला क्षमता की परख कर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को चयन किया। इस दौरान महिला मिलन समिति, युवा मंडल के सदस्य मौजूद रहे। मंगलवार की शाम धर्मशाला में ही आनंद मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिलाएं एवं युवतियां अनेक व्यंजनों को सजाकर उनका विक्रय करने के साथ अपनी पाक कला का प्रदर्शन करेंगी।

दमोह। अग्रसेनजयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में सोमवार को फुटेरावार्ड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।