पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोहटा थाना प्रभारी दे रहे झूठे मामले में फंसाने की धमकी

नोहटा थाना प्रभारी दे रहे झूठे मामले में फंसाने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके नोहटा थानांतर्गत ग्राम झरौली निवासी देवीसिंह लोधी ने सोमवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर नोहटा थाना प्रभारी पर झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में देवीसिंह ने बताया कि वह पिछले 15 साल से भगवती मानव कल्याण संगठन में काम करते हुए पिछले दो से अवैध शराब के व्यापार पर रोक लगाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने 17 सितंबर को पटना मानगढ़ निवासी राकेश राय से अवैध शराब पुलिस को सूचना देकर पकड़वाई थी। इसके बाद 19 सितंबर को भी चंद्रपुरा निवासी चंदू ठाकुर की भी अवैध शराब पुलिस के माध्यम से पकड़वाई थी। इसके बाद 20 सितंबर को ट्रकों में भरे मवेशियों के परिवहन की जानकारी भी एसपी को दी थी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर अभाना में पुलिस लगवाई गई, लेकिन आरोपी भाग गए। इसी बात के चलते नोहटा थाना प्रभारी गाली गलौच कर डकैती के प्रकरण में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने लगे। उन्होंने संगठन के अन्य सदस्य मान सिंह, तेजी सिंह, राजेश सिंह, शिवसिंह, विनोद सिंह, दीनदयाल नामदेव को भी गाली गलौच की। देवीसिंह ने एसपी से थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। उधर थाना प्रभारी ने इन आरोपों को गलत बताया है।