पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स आंदोलन की राह पर

डिप्लोमा इंजीनियर्स आंदोलन की राह पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह। उपयंत्रीसंवर्ग अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर हैं। जिलाध्यक्ष एसडी पटेल ने बताया कि नियुक्ति के उपरांत एक ही पद पर कार्य करते-करते सेवा निवृत्त हो जाना इस वर्ग का सबसे बड़ा दुर्भाग्य हैं। इसके अलावा पदोन्नति के अवसर होना एवं शासन द्वारा उपयंत्रियों के पदोन्नति कोटा से कटौती करना किसी कुठाराघात से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि शासन ने मनरेगा अन्य नियुक्तियों के माध्यम से संविदा पर उपयंत्रियों को नियुक्त कर रखा है। जिन्हें नियमित किए जाने की मांग शासन से की गई।

लेकिन शासन द्वारा संघ की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने 24 सितंबर को भोपाल में महारैली निकालने का निर्णय लिया हैं। यह रैली अंबेडकर मैदान भोपाल से चार इमली तक वाहन रैली के रूप में निकाली जाएगी। श्री पटेल ने जिले के समस्त विभागों में कार्यरत उपयंत्रियों भोपाल में आयोजित रैली में शामिल होने काे कहा है।