पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेखक संघ ने किया हिंदी पखवाड़े का आयोजन

लेखक संघ ने किया हिंदी पखवाड़े का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह | रामकुमारस्कूल में हिंदी साहित्य को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ गीतकार एवं गायक मनमोहन पटेल का सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आंनद श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिता नायक ने की। समिति अध्यक्ष इंजी अमर सिंह राजपूत एवं डॉ. कीर्तीकाम दुबे ने गीतकार मनमोहन पटेल का सम्मान शाल-श्रीफल से किया। रमेश तिवारी ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। द्वितीय सत्र में काव्यगोष्ठी हुई जो कि तअन्नुम पर आधारित थी। इसका संचालन करते हुए समिति अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि विरले गीतकारों को ये सौभाग्य मिल पाता है कि उनके गीत उनके जीवन काल में दूसरों के हाेठों से दिलकश तराने बनकर निकले। कार्यक्रम के दौरान पं. छविनाथ तिवारी, डॉ. रघुनंदन चिले, नारायण सिंह ठाकुर, श्रीकांत चौधरी, चंद्रा नेमा, केश तिवारी, श्रीकांत वर्मा, पुष्पा चिले, डॉ. प्रेमलता नीलम, नरेंद्र दुबे, ताविस दमोही, पिम्मी परिहार, रमेश तिवारी, ओजेंद्र तिवारी, डॉ. पीसी स्वर्णकार रामेश्वर चतुर्वेदी, नरेंद्र अरजरिया, आनंद जैन, बतीता चौबे, कालूराम नेमा, बीएम दुबे, कृष्ण कुमार चौबे एवं अन्य रचनाकारों की प्रस्तुतियों से सभी मंत्र मुग्ध हो गए।