पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमचौपरा गांव में फिर हुई 40 हजार की चोरी

आमचौपरा गांव में फिर हुई 40 हजार की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोने चांदी के आभूषण ले गए चोर

दमोह |शहरसीमा से लगे आमचौपरा गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपए की चोरी कर ले गए। पुलिस ने बताया कि आमचौपरा निवासी देवनारायण पिता कपूरचंद राठोैर के घर से अज्ञात चोरों द्वारा 4 सोने की चूंड़ियां लगभग 7 ग्राम, सोने की अगंूठी 5 ग्राम, एक हाफ करधनी चांदी की, 2 जोड़ी चांदी की पायल, संतान सातें की 7 चूड़ियां चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत 40 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब हो कि तीन दिन पहले ही इसी गांव में पावर हाउस के समीप रहने वाले एक राठौर परिवार के घर का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपए की चोरी कर ली गई थी। वहीं हालही में हुई चोरी से लोग सकते में हैं। स्थानीय लोगों ने एसपी से इस क्षेत्र में राशि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

फांसीपर लटका मिला महिला का शव

दमोह|हिंडोरियाथाना क्षेत्र के आनू गांव में गुरुवार को एक महिला का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने बताया मालती पति भरत लोधी (32) का शव घर के अंदर फांसी से लटका मिला जिसकी सूचना परिजनाें ने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

ट्रैक्टरकी टक्कर से बाइक सवार गंभीर

दमोह|हटाथाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक टैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी अनुसार रसीलपुर निवासी रामू पिता बलराम पटेल (16) एवं गंगाराम उर्फ गौतम (30) हटा से अपने गांव की ओर जा रहे थे तभी हटा के पास एक अज्ञात टैक्टर के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां रामू की हालत गंभीर बताते हुए उसे जबलपुर रैफर कर दिया गया। गंगाराम का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

युवकको करंट लगा: दमोह|हिंडोरियाथाना क्षेत्र के आनू निवासी बालचंद पिता प्रेम पटेल (25) को करंट लग गया जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस फाइल