- Hindi News
- अरंडी के बीज खाने से एक दर्जन बच्चे बीमार
अरंडी के बीज खाने से एक दर्जन बच्चे बीमार
हिंडोरियाथाना क्षेत्र के सेमरपटी गांव के एक दर्जन बच्चे अरंडी के बीज खाने से बीमार पड़ गए। सभी बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इलाज के बाद बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है। दोपहर बाद सिविल सर्जन डॉ. गिरीश जैन ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों की स्थिति देखी और उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए। सेमरपटी गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले करीब एक दर्जन बच्चे गुरुवार की सुबह घर से स्कूल के लिए निकले थे। इसी दौरान वे स्कूल के पास लगे एक अरंडी के पेड़ पर पहुंचे और उन्होंने नादानी में बीज खा लिए।
थोड़ी देर बाद सभी बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और वे बेहोश होकर गिरने लगे। एक साथ एक दर्जन बच्चों की हालत बिगड़ने से स्कूल के बाकी बच्चों सहित गांव में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों के परिजनों को जानकारी लगते ही उन्होंने स्कूल पहुंचकर बच्चों को लिया और सीधे उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर भागे। जिला अस्पताल में एक साथ इतने बच्चों के पहुंचते ही डाक्टर भी सकते में गए। सभी बच्चों को भर्ती करके तुरंत इनका इलाज शुरू किया गया है। बताया गया है कि स्कूल के बाजू से ही अरण्डी का पेड़ लगा है, जहां अक्सर बच्चे खेल-खेल में अरंडी के बीच अनजाने में खा लेते हैं। जबकि यह बीज जहरीले होते हैं। पूर्व में भी कई बच्चे जिले से ऐसे ही बीज खाने के कारण बीमार हो चुके हैं। इस मामले में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी उजागर हो रही है। बताया गया है कि बच्चों के बीमार होने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को अस्पताल नहीं पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
येबच्चे हुए भर्ती
अरंडीके बीज खाने से छात्र आशीष पिता सुनील अहिरवाल (10), ज्योति पिता पन्नालाल अहिरवाल (10), महेंद्र पिता जीवन अहिरवाल (12), धर्मेंद्र पिता पन्नालाल अहिरवाल (8), गोविंद पिता अर्जुन अहिरवाल (9), पुष्पेंद्र पिता वृंदावन (7), कैलाश पिता हाकम (10), निशा पिता संतोष (7) नीतू पिता नारायण (6), नोनेलाल पिता नारायण (8), कौशकी पिता मन्नूलाल (10) एवं नीमा पिता सुनील (8) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दमोह। अरंडीके बीज खाने से एक ही गांव के करीब दर्जनभर बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
िजला अस्पताल के वार्ड में पलंग कम पड़े
एकसाथ दर्जन भर ब