पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 379 निक्शतजनों का हुआ पंजीयन

379 निक्शतजनों का हुआ पंजीयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह | नि:शक्तजनोंकी सुविधा के लिए बुधवार को मानस भवन में पूरक परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर द्वारा आयोजित इस शिविर में जिले के 379 नि:शक्तजनों का पंजीयन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह भी शिविर में आकस्मिक रूप से पहुंचे। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नि:शक्तजनों को दीपावली के पहले उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान नि:शक्तजनों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई। शिविर में अस्थि बाधित के 239, दृष्टिबाधित 43 एवं मूक बधिर 72 तथा मानसिक एवं बहुविकलांगों के 25 पंजीयन किए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।