पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 करोड़ का टैक्स बकाया, वसूली मात्र दो प्रतिशत

14 करोड़ का टैक्स बकाया, वसूली मात्र दो प्रतिशत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनेवाले जनवरी माह में नगरपालिका के लिए निर्वाचित शहर सरकार सत्ता संभालेगी उसे विरासत में खजाना खाली और करोड़ों रुपए का टैक्स बकाया तथा अधूरी पड़ी योजनाएं मिलेगी। वर्तमान में नगर पालिका कर्मचारियों का वेतन तो जैसे-तैसे चुंगी कर से चुकाया जा रहा है। लेकिन बाकी काम के लिए बजट की भारी कमी है। वर्तमान में नगर पालिका की जो स्थितियां हैं, उसको लेकर यह कहा जा सकता है कि नगर पालिका में आमदनी अठन्नी खर्चा रूपैया वाली स्थिति बनी हुई है जिससे इस तरह की स्थितियां बन रही हैं।

पिछले कई साल से कर्ज वसूली की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और इन हालातों में भी नगर पालिका के खर्चों पर रोक नहीं लगी। जिससे उसकी माली हालत ठीक नहीं है। यही कारण है कि नई शहर सरकार को केवल खाली खजाना ही नहीं मिलेगा, बल्कि 14 करोड़ का बकाया टैक्स का भार भी कमान संभालते ही मिलेगा। दूसरी ओर नगर पालिका के सामने सबसे बड़ी समस्या जल संकट की है। क्योंकि अल्प बारिश के चलते इस बार राजनगर तालाब में गिने-चुने दिनों का पानी बचा है। वहीं कोपरा एनीकट में भी करीब एक पखवाड़े के लिए पानी शेष है। ऐसे में नवगठित नगर पालिका के सामने पेयजल समस्या को हल करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा ढेरों अन्य चुनौतियां भी हैं जिनमें बदहाल ट्राफिक व्यवस्था, सब्जी मार्केट काे नई कृषि मंडी में शिफ्ट करना, गंदगी धूल मुख्य समस्याओं में शुमार है। इन्हीं समस्या का स्थायी निराकरण करने नगर की जनता ने भाजपा को बहुमत दिया है।

दमोह। नगर पालिका भवन।

टैक्स की वसूली में आएगी मुश्किलें

पिछले छह माह से नपा की टैक्स वसूली ठप जैसी चल रही है। वित्तीय वर्ष अप्रैल से लेकर अब तक मात्र 2 प्रतिशत ही वसूली का कार्य हो पाया है। जलकर, संपत्ति कर, समेकित कर और दुकान कराए के रूप में नगर पालिका को 14 करोड़ रुपए से अधिक बकाया है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका का शहरवासियों पर संपत्तिकर के रूप में कुल 5 करोड़ 95 लाख 39 हजार 273 रुपए बकाया है। जिसमें से 17 लाख 73 हजार 839 रुपए ही कुल वसूली हो पाई है। इसी तरह कुल वसूली 2.97 प्रतिशत है। समेकित कर के रूप में 5 करोड़ 22 लाख 21 हजार बकाया है। इसमें से अब तक कुल 8 लाख 47 हजार 485 रुपए वसूली हो पाई है। जो कुल वसूली का 1.62 प्रतिशत है। जलकर के रूप में कुल 1 करोड़ 66 लाख 50 हजार 218 रुपए बकाया है जिसमें से 4 लाख 65 हजार 203 रुपए ह