पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन हटाने के विवाद पर डॉक्टर को पीटकर भागे

वाहन हटाने के विवाद पर डॉक्टर को पीटकर भागे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयटंडन बगीचा गायत्री गेट के बाजू में संचालित आनंद मेडीकल स्टोर्स के सामने गुरुवार की दोपहर करीब साढे़ तीन बजे वाहन क्रासिंग के दौरान डॉ. गौरव नायक और कुछ युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट के बाद कोतवाली तक पहुंच गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधा घंटे तक यहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। विवाद बढ़ता देख आसपास की दुकानों सहित मेडिकल स्टोर्स का शटर लटका दिया गया। झगड़ा होने की जानकारी लगते ही डॉक्टर के पिता राकेश नायक सहित अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए जिसके बाद मारपीट करने वाले युवक मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर कोतवाली टीआई केके त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक विवाद शांत हो गया था। उन्होंने मामले के संबंध डॉ. नायक से जानकारी ली।

जबरन बहस की, समझाने पर किया हमला

डॉ.नायक ने पुलिस को बताया कि चंदन गुप्ता राहुल सहित अन्य करीब दर्जनभर लोगों ने वाहन निकालने को लेकर जबरन बहस की और जब उन्होंने युवकों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने हमला कर दिया। डॉ. गौरव नायक ने बताया कि उन्होंने मारपीट करने वाले एक युवक की बाइक की चाबी निकाली थी जो उनके पास है लेकिन जब मौके पर बाइक देखी गई तो वह वहां नहीं मिली। पुलिस ने बाइक की चाबी जब्त कर ली है। कोतवाली टीआई त्रिपाठी डॉ. नायक को रिपोर्ट दर्ज कराने ले गए जहां उन्होंने बयान दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हए जांच में लिया है।

दमोह। गुरुवारको टंडन बगीचा गायत्री गेट के पास डॉक्टर और कुछ युवकों में जमकर विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।