पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंच पर निकल कर आया हर व्यक्ति के अंदर छिपा रावण

मंच पर निकल कर आया हर व्यक्ति के अंदर छिपा रावण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवानाट्य मंच के द्वारा आयोजित चौदहवें चार दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह के प्रथम दिवस समागम रंगमंडल जबलपुर के द्वारा नाटक रावण का मंचन किया गया। ग्रामीण और सामाजिक परिस्थितियों को दर्शकों से रूबरू कराते इस नाटक मेेें आज भी हमारे वीच रावण हमारी मानसिकता में जिंदा है और हमें अपने अंदर की बुराईयों को खत्म करके ही रावण का वध करना होगा।

लेखक भूषण भट्ट के द्वारा लिखित और आशीष पाठक के द्वारा निर्देशित इस नाटक में की कहानी में एक गांव के लोगो के द्वारा की गई। रामलीला का मंचन है, जिसमें रावण के रूप में जमीदार सीता बनी लक्ष्मी का हरण कर लेता है और लक्ष्मी का पति गरीब कुम्हार दीनू जो राम के रूप में उसे ऐसा करते रोक नहीं पाता। नाटक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में फैली कुरूतियों के साथ गरीब वर्ग की पीड़ा और शोषण को लोगो के सामने लाया गया। कलाकारों के द्वारा अपने उम्दा अभिनय से उपस्थित दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखा।

दीनू और राम के रोल में अमित विश्वकर्मा, लक्ष्मी और सीता के रोल में सुनयना अग्रवाल, जमींदार और रावण के रोल में कार्तिक जैन और हरिराम मासाब के रोल में ऋषि यादव अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे है। अन्य कलाकारों में अर्चना मिश्रा, नेहा, शगुन, स्तुति, रेखा चौकसे, रेखा मिश्रा, जितेंद्र राणा, हर्षित, हर्षित झा, सोनू बेन, प्रियंक पालीवाल, राजेंद्र पालीवाल, राजेंद्र बाल्मीक ने अपने पात्र को अपने अभिनय से दर्शकों के दिल तक पहुंचाने में सफल रहे है। संगीत अभय सोहले, गायक संजय पांडे, तबले पर आशुतोष, ढोलक पर सुदामा, मंच भेश-भूशा रोहित झा और संजय पांडे के द्वारा की गई। नाटक में बुदेली संस्कृतिक परंपराओं के साथ आधुनिक रंगमंच की झलक दर्षकों को देखने को मिली।

नाठक में वेश-भूषा के साथ प्रकाश आकलप्न का सुंदर प्रयोग दर्शकों को देखने को मिला। इसके पूर्व नाट्य समारोह का शुभारंभ गुरूवार को स्थानीय मानस भवन अस्पताल चौक में रात 8 बजे मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। समाजसेवी स्व. दर्शन सिंह वाधवा को समर्पित इस समारोह के उद्घाटन मौके पर नगरपालिका दमोह की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मालती असाटी, जिला पंचायत सीईओ डॉ. जगदीश जटिया, पूर्व विधायक आनंद श्रीवास्तव, गजेंद्र चौबे के साथ जिले के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। आयोजन के दूसरे दिन शुक्रवार को युवा ना