पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 को स्कूलों में होगा प्रतिभा पर्व

15 को स्कूलों में होगा प्रतिभा पर्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह| जिलेकी समस्त प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में 15 दिसंबर को प्रतिभा पर्व मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां शुरू हाे गई हैं। प्रतिभा पर्व को लेकर कुछ स्कूलों में पुताई, साफ-सफाई का काम भी शुरू हो गया है। इस अवसर पर स्कूलों में मूल्यांकन कार्य आयोजित किया जाएगा। इस मूल्यांकन कार्य का सत्यापन 15 से 19 दिसंबर के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जाना है। कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा सत्यापन कार्य के लिए जिले के 331 अधिकारियों को सत्यापन का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने डीईओ द्वारा आदेश जारी कर प्रतिभा पर्व के मूल्यांकन के दिवस समस्त प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों एक ही पारी में सुबह 10.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं।