1.76 करोड़ का राजस्व मिलेगा
दमोह| कलेक्टाेरेटपरिसर डीपीसी सभाकक्ष में 10 दिसंबर को घोष विक्रय खदानों की 72 की नीलामी 5 वर्षो के लिए की गई। जिनमें में 52 खदानों में बोलीदारों द्वारा अधिकतम बोली लगाई गई। इनमें से पत्थर (परिस्कृत) की 6 खदानें, फर्शी-पत्थर की 10 पत्थर (बोल्डर) की 7 एवं रेत खनिज की 29 खदानें शामिल है। नीलाम की गई खदानों से राज्य शासन को प्रतिवर्ष 1.76 कराेड़ का राजस्व प्राप्त होगा। सर्वाधिक वार्षिक बोली मौजा चैनपुरा, रेत खदान तहसील बटियागढ़ के लिए 25.70 लाख एवं मौजा डांडी, रेत खदान तहसील हटा के लिए 15.28 लाख की प्राप्त हुई है।
13को होगी नेशनल लोक अदालत
दमोह|नेशनललोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव के निर्देशन एवं तारकेश्वर सिंह विशेष न्यायाधीश एवं संयोजक नेशनरल लोक अदालत के मार्ग दर्शन में न्यायालय में भी लोक अदालत का आयोजन किया गया है।
जिसमें सभी प्रकार के प्रकरणों का आपसी सुलह के आधार पर राजीनामा किया जाएगा। पक्षकारगण उक्त दिनांक को अपने प्रकरण के निराकरण के लिए उपस्थित होकर विशेषकर जिन अभियुक्तगण के विद्युत प्रकरण न्यायालय में लंबित है चाहे वह विद्युत मंडल के किसी भी सर्किल से संबंधित हों, अपने प्रकरण का निराकरण कराने के लिए न्यायालय परिसर में लोक अदालत में उपस्थित रहें और लोक अदालत में दी गई छूट और न्यायालय कार्यवाही से बचें।