पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक शाम देश के नाम का आयोजन आज

एक शाम देश के नाम का आयोजन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह : स्वामीविवेकानंद सेवा एवं विकास समिति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर एक शाम देश के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें दमोह के साथ जबलपुर के प्रसिद्ध गायक अपनी आवाज से देशभक्ति गानों की प्रस्तुतियां देंगे। संयोजक शैलेंद्र परिहार ने बताया कि समिति द्वारा जयंती दिवस पर विवेकानंद तिराहे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान समिति द्वारा महीने भर विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अभाविप के प्रांत सहमंत्री राघवेंद्र सेन ने बताया कि अभाविप स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानती है और जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।