हथना के अपराधी को जिला बदर किया
जिलेके हथना ग्राम के अपराधी को जिले की सीमा से निष्कासित कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट स्वतंत्र कुमार सिंह ने हथना थाना दमोह देहात के एक आदतन अपराधी के ऊपर अनेक अपराधिक प्रकरण दर्ज होने पर जिले की सीमा से एक वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट श्री सिंह ने हथना निवासी गुड्डी ऊर्फ गनेश पिता महादेव पांडेय आदतन अपराधी के विरुद्ध हत्या का प्रयास, मारपीट, छेड़खानी, चोरी, अपहरण, आबकारी, गुंडागर्दी तथा परिशांति भंग करने जैसे 16 अपराधिक प्रकरण विभिन्न न्यायालयों में पंजीबद्ध किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण करने तथा आगामी पंचायत शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के उद्देश्य से मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले की भौगोलिक सीमा से लगे जिला सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, पन्ना एवं छतरपुर की भौगोलिक सीमा से आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि आदेश प्राप्ति से 24 घंटे के अंदर दमोह जिले एवं उससे लगे जिलों की सीमा से बाहर चले जाएं। आदेश का उल्लंघन करने पर लक्ष्मीनारायण शर्मा के विरुद्ध मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत कार्यवाही की जाएगी। जिला बदर की अवधि में केवल उसके विरूद्ध चल रहे न्यायालयीन प्रकरणों में पेशी दिनांक को उपस्थिति के लिए छूट रहेगी।