पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंच के बाद स्कूल से गायब हो गए टीचर

लंच के बाद स्कूल से गायब हो गए टीचर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयस्कूलों में पदस्थ शिक्षक-शिक्षिकाओं की मनमानी का खामियाजा स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण शासकीय स्कूलों के टीचर मनमानी कर रहे हैं। शहर के शासकीय केशवराम पांडे मिडिल गर्ल्स स्कूल में गुरुवार को लंच के बाद आधे से ज्यादा टीचर नदारद हो गए। शिक्षक-शिक्षकों के जाने के बाद मौजूद स्टॉफ ने छात्राओं की भी छुट्टी कर दी। स्कूल में 6 शिक्षिकाएं एवं 2 शिक्षक पदस्थ हैं लेकिन शनिवार को लंच के बाद यहां केवल दो लोग ही मौजूद थे। 6 टीचर हस्ताक्षर करके चले गए थे। मौजूद स्टाफ ने बताया कि स्टाफ में गमी होने के कारण सभी लोग वहां बैठने चले गए हैं। जाने से पहले एप्लीकेशन दे गए हैं। टीचर कम होने से छटवीं क्लास की छुट्टी कर दी गई है। बाकी सभी क्लासें लगी हैं। वहीं सूत्रों की माने तो स्कूल स्टॉफ सागर गया है। समय से पहले छात्राओं की छुट्टी होने पर उनके अभिभावकों ने आपत्ति जताई है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की परीक्षा नजदीक है लेकिन स्कूल में टीचर मनमानी करते हैं यहां तक कि हेडमास्टर भी स्कूल में नहीं आते हैं आए वे छुट्टी पर रहतीं है। जिससे स्टाफ के लोग भी मनमानी करते हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। अधिकारियों को जानकारी के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है। प्राचार्य कभी भी समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं और जल्दी चले जाते हैं। शनिवार को बिना कारण ही बच्चों की छुट्टी कर दी। इस संबंध में डीपीसी राजेंद्र पटेल का कहना है कि मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है बीआरसी से कहकर जांच कराते हैं।

दमोह। शासकीय केशवनगर गर्ल्स मिडिल स्कूल में गुरुवार को लंच के बाद टीचर गायब हो गए और छात्राओं की छुट्‌टी कर दी गई। साढ़े नौ बजे के बाद खाली पड़ी क्लास।