- Hindi News
- राजनगर तालाब का पानी खत्म, प्रशासन ने शुरू की कवायद
राजनगर तालाब का पानी खत्म, प्रशासन ने शुरू की कवायद
दमोह। शहर में पेयजल की आपूर्ति करने वाले राजनगर तालाब में पानी खत्म हो गया है। यहां केवल आठ दस दिनों का पानी शेष बचा है। चारो ओर से तालाब खाली हो गया है। खाईनुमा क्षेत्र में ही जलभराव है।
भास्कर संवाददाता | दमोह
शहरके लोगों के लिए गंभीर पेयजल संकट की आहट सुनते ही जिला प्रशासन ने समस्या से निपटने कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार को पेयजल योजना से संबंधित स्थलों का कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ पहुंचकर जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह सबसे पहले पेयजल योजना के निरीक्षण में राजनगर पहुंचे यहां तालाब में कम मात्रा में पानी बचा है। इंटकवेल और तालाब का निरीक्षण किया, अधिकारियों से चर्चा की यहां पर तालाब में कितना जल है, व्यक्ति को पानी में भेजकर देखा गया। कलेक्टर यहां से सीधे जुझारघाट पहुंचे। ब्यारमा नदी पर बनाए गए स्टापडेम का अवलोकन किया और अधिकारियों से जुझारघाट परियोजना से राजनगर के लिए भेजे जाने वाले पानी के इंटकवेल, पाइप लाइन आदि अन्य स्थलों के संबंध में पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा हमें हर हाल में जुझारघाट से राजनगर पानी 3 माह में पहुंचाना है, जो भी जटिलताएं हैं उन्हें हल करना है। शीघ्र अतिशीघ्र पानी लिफ्ट कर राजनगर पहुंचाने के ध्येय हासिल करने संकल्पित होकर काम किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा सर्वप्रथम रॉ-वाटर भेजा जाएगा। इंटकवेल और अन्य कार्य बाद में करवाएं जाएंगे।
कलेक्टर श्री सिंह अपने इस भ्रमण के दौरान कोपरा एनीकट भी पहुंचे यहां अभी पर्याप्त पानी है, निरीक्षण कर संतोष जताया। कलेक्टर के साथ सीईओ जिला पंचायत डॉ. जगदीश जटिया, एसडीएम मनोज कुमार ठाकुर, कार्यपालन यंत्री अनिल सिंह, नगरपालिका और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी रही। उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों और एसडीएम को कोपरा के जल क्षेत्र में खेतों में पानी सिंचाई प्रतिबंधित किया गया है को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
एफआईआरकराएं
कलेक्टरने भ्रमण के दौरान अधिकारियों से कहा सिंचाई कनेक्शन नहीं दिए जाएं और अवैध कनेक्शन करने वालों के विरूद्ध एफआईआर कराई जाए। उन्होंने कहा 21 माह में जुझारघाट परियोजना के लिए समय-सीमा है लेकिन 3 माह में रॉ-वाटर राजनगर में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से आवहान् किया है कि दमोह जिले में वर्षा का औसत 1246 म