- Hindi News
- 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां
शहरके प्रोफेसर कालोनी श्री मंदिर ग्राउंड में 10 से 13 दिसंबर तक चलने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शुरू हो गया है। बुधवार को आयोजन के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी।
गुरुवार को आयोजन स्थल पर सुबह 6 बजे से सामूहिक जप, 7.30 बजे से ध्यान, प्रज्ञायोग, व्यायाम, सुबह 8 बजे से गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार, दोपहर 3 बजे से संगीत प्रवचन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सुबह से बड़ी संख्या में यज्ञ कुंड में आहुतियां देने शहर जिले के लोगों की मौजूदगी रही। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहूतियां देकर यज्ञ कुंड की परिक्रमा की। दोपहर में प्रवचन सुनने भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को भी सुबह से आयोजन शुरू हो जाएंगी।
शनिवार को पूर्णाहुति के साथ आयोजन का समापन होगा। आयोजन समिति ने सभी से उपस्थिति का आव्हान किया है।
दमोह। प्रोफेसर कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गुरुवार से शुरू हो गया है। सुबह से श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहूतियां दी।