सीआईसीएम क्रिकेट क्लब दमोह ने जीता
नोहटा| नोहलेश्वरकप किक्रेट टूनामेन्ट के आठवां और अंतिम लीग मैच गुरूवार को पाटन क्रिकेट क्लब और सीआईसीएम क्रिकेट क्लब दमोह के बीच खेला गया। जिसमें पाटन क्रिकेट क्लब दमोह ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। और पहले बल्लेवाजी करने उतरी सीआईसीएम क्रिकेट क्लब दमोह ने 15 ओवर में आल-आउट होकर 121 रन बनाए। जबाव में उतरी पाटन क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुये निर्धारित सोलवें ओवर की आखरी गेंद पर 121 रन बनाकर मैच को ड्रा किया गया। बाद में 1-1 ओवर का सुपर ओवर हुआ जिसमें दमोह ने पहले बल्लेवाजी की और 1 ओवर में 21 रन बनाए। जबाव में पाटन के खिलाड़ी मात्र 12 रन ही बना पाए। यह मैच दमोह के खाते में गया। दमोह की ओर से मेन आफ मैच साजिद खान को दिया गया। वहीं और पाटन की ओर से मेन आफ मैच नरेन्द्र को दिया गया, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 रन बनाए और अपनी टीम को टाई किया। इस अवसर पर सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे।
गौरतलब हो कि नोहटा के बादशाह स्टेडियम के मैदान में अब तक 8 लीग मैच हुए हैं और आठों मैचों का फैसला दूसरी पारी के निर्धारित 16वें ओवर में हुआ है।