सड़क हादसों में 7 घायल
दमोह| जलेमें गुरूवार को हुए अलग अलग सड़क हादसों में 7 घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार नगर के तीन गुल्ली निवासी गोलू ठाकुर (26), पथरिया फाटक ब्रिज के पास निवासी छोटू ठाकुर (16) इंद्रा कालोनी निवासी रेखा (28), चेनपुरा निवासी रोहित प्रजापति (17) जटाशंकर कालोनी निवासी रामलाल बंसल (55), तेजगढ़ थाना के राजापटना निवासी अंकित ठाकुर (10), कुम्हारी थाना के सगौनी निवासी बर्षा अहिरवाल (27) का सड़क हादसा हो गया जिससे उन्हे गंभीर चोटे आई घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।