कटे होठ एवं तालू की जांच शिविर का आयोजन
राष्ट्रीयबाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में बिसोनिया हॉस्पिटल भोपाल से आए डाक्टर द्वारा कटे होट एवं तालू का निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। सीएमएचओ डॉ. ओपी गौतम ने बताया कि जिले में आरबीएसके दल द्वारा 18 वर्ष के बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दल द्वारा परीक्षण के दौरान जिले में कटे होठ एवं तालू के 19 बच्चों का चिन्हांकन किया गया है।
आरबीएसके जिला समन्वयक नरेश राठौर ने बताया की टीम द्वारा चिन्हांकित 19 बच्चों में से 3 बच्चों की पूर्व में सर्जरी हो चुकी है। शेष बच्चों को मेडिकल टीम द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जिनका परीक्षण भोपाल से आए डॉक्टर द्वारा किए जाने पर 9 ऐसे बच्चे पाए गए जिनका ऑपरेशन किया जा सकता है।
इन बच्चों के निशुल्क ऑपरेशन के लिए बिसोनिया हॉस्पिटल भोपाल भेजा गया है। इस मौके पर आरबीएसके टीम से आयुश चिकित्सक डॉ. दिनेश पटेल, डॉ. सुशील सागर, मनीष पालीवाल, संगीता अहिरवाल, सचिन अग्रवाल, प्रदीप तंतुवाय, डॉ. शरद अठ्या मौजूद रहे।