पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के कई क्षेत्राें में हवा और बारिश के साथ ओले

जिले के कई क्षेत्राें में हवा और बारिश के साथ ओले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह। शहर सहित जिले के कई स्थाना पर गुरुवार की सुबह ओला गिरे और जोरदार बारिश हुई। शहर में करीब 10 मिनट तक ओले गिरते रहे। ओले चना के आकार के थे।

भास्कर संवाददाता। दमोह

जिलेमें गुरुवार की सुबह पांच बजे अचानक तेज गरज के साथ आसमान से बारिश के साथ ओलों की बारिश होने लगी। अचानक ओलावृष्टि की आवाज सुनकर लोग जाग गए। लोगों ने घर के बाहर देखा तो ओलों चना के आकार के ओले गिर रहे थे। करीब 15 मिनट तक ओलों की बौछार होती रही।

जिले के हटा, पथरिया, तेंदूखेड़ा, पटेरा सहित अन्य सभी ब्लॉकों में ओले गिरने की खबर है। ओले गिरने से गेहूं एवं चना की फसल को नुकसान बताया जा रहा है। उपसंचालक कृषि नामदेव हिडाऊ ने बताया कि ओले कम समय के लिए गिरे हैं। इससे फसलों को कोई नुकसान नहीं है। चना के लिए कुछ नुकसान जरूर हुआ है।

पथरियामें भी गिरे ओले

पथरिया।क्षेत्र मे तड़के सुबह करीब पांच बजे अचानक बादल गरज के बारिश सहित ओला वृष्टि होने लगी। अचानक बारिश ओला वृष्टि को किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरंें देखी गई। पथरिया क्षेत्र के किसान पिछली बार की ओला वृष्टि भूल नही पाए थे। यहां मप्र सबसे ज्यादा ओला वृष्टि पथरिया जनपद क्षेत्र के जेरठ ग्राम पंचायत सहित अन्य गांवों मे हुई थी। जिसके चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को क्षेत्र का दौरा करना पड़ा था। नगर के वरिष्ठ नेता जमना जैन ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह घूमने गया था कि अचानक सुबह पांच बजे के लगभग बारिश एवं ओले गिरने लगे। जिसके चलते उन्हें छत का सहारा लेना पड़ा। ओला छोटे रूप मे थे एवं थोडी ही देर में गिरना बंद हो गए। अन्यथा तो किसानो को बहुत नुकसान हो जाता। ग्राम जेरठ निवासी लक्ष्मण लक्ष्मण ठाकुर, गोवर्धन अठया ने बताया कि हम लोग सो रहे थे कि अचानक हम लोगों के खपरेल मकान होने के कारण तेजी से आवाज आने लगी। जैसे कोई पत्थर मार रहा हो। बाहर निकल कर देखा कि ओले गिरने लगे हम लोग घबरा गए। अब किसानों को अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है। बटियागढ़। क्षेत्र के अनेक गांव में ओले गिरने से से फसलों को नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है तो चने से फूल झड़ गए हैं। ऐसे में किसान चिंतित है। क्षेत्र के शहजादपुरा, गढौला, खुमरौल, सैड़ारा, सरिया, खिरिया बसिया, प्रेमनगर सहित दर्जनों गांव में चने के बराबर ओले गिरे। किसान इरफान खान, अनवर खान, राजकुमार पाटकार ने बताया कि आेले गिरने से गेहूं चना में नुकसान है। गेहूं की फसल बैठ गई है। गेहूं में फसल में 20 फीसदी तो चने में 50 फीसदी नुकसान है।

तेंदूखेड़ा में बुधवार की रात में लगभग 11.15 बजे तेज गर्जना एवं वारिश के साथ ओले गिरने से किसानों की नीद हराम हो गई थी। लगभग अंगूर के आकार के ओले गिरने से जमीन पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई थी। ग्राम नरगुवां सहित आसपास के ग्रामों के किसान मोहन सिह, राघवेंद्र राजकुमार मंगा धन सिंह ने बताया कि गेंहू, चना की फसलों में ओले गिरने से कुछ हद तक नुकसान हुआ है। कहीं-कहीं गेंहू की बाले टूट गई हैं। अगर थोड़ी देर तक ओले और गिरते तो फसलें चौपट हो जाती।

हटामें 14 मिमी वर्षा दर्ज

जिलेमें गुरुवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान दमोह वर्षामापी केंद्र में 3 मिमी, हटा में 14 मिमी, पथरिया में 1.3 मिमी, बटियागढ़ में 4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अभी तक कुल 31.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।