पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 सहायक शिक्षकों को शोकाज नोटिस जारी

20 सहायक शिक्षकों को शोकाज नोटिस जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समग्रसमेकित छात्रवृत्ति योजनांतर्गत कार्य में लापरवाही बरतने पर शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। इन सभी को शोकाज नोटिस जारी किए गए हैं। डीईओ एसके नेमा ने बताया कि समग्र छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वर्ष 2014-15 के कक्षा पहली से 12वीं तक के समस्त विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत मैपिंग एवं रजिस्ट्रेशन कार्य जिन स्कूलों के हेडमास्टर प्राचार्यों द्वारा नहीं कराया गया है। उन्हें 11 फरवरी को हुई मासिक बैठक में अंतिम चेतावनी दी गई थी। अब इन्हें 3 दिन का समय दिया गया है।

यदि इसके बाद भी कार्य में लापरवाही बरती गई तो उनकी एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी जाएगी। जिनके द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई है।

उन्हें शोकाज नोटिस जारी किए गए हैं। जिनमें गूढा हटा के सहायक अध्यापक कुलदीप गौतम, बजरिया बोर्ड हटा के प्रधान अध्यापक आरके श्रीवास्तव, भैंसा के सहायक अध्यापक शिवराज सिंह राजपूत, बड़ा हटा के प्रधान अध्यापक शंकर लाल नामदेव, मगरई के सहायक अध्यापक रवि तिवारी, मझगुंवा कीरत के सहायक शिक्षक लटकन लाल विश्वकर्मा, लल्लीपुरा के सहायक अध्यापक कल्ली सिंह गौंड, पिपरिया नंदलाल के सहायक अध्यापक अशोक शर्मा, जगदीश अहिरवाल, देवरी सड़क के सहायक शिक्षक अनुराग चरण, ग्राम साखा के सहायक अध्यापक ओमप्रकाश महोबिया, नोहटा के प्रधान अध्यापक राजकुमार उपाध्याय, केवलारी के सहायक अध्यापक कन्हैयालाल विश्वकर्मा को शोकाज नोटिस दिया गया है।

वहीं मिडिल स्कूलों में पदस्थ बजरिया बोर्ड हटा के सहायक शिक्षक प्रताप सिंह ठाकुर, फुटेराकला के सहायक अध्यापक पीके जैन, हिनौताकला के सहायक अध्यापक एलडी पटैल, सतौआ के अध्यापक नरेंद्र सिंह ठाकुर, सुजनीपुर के डीएल अठया, झरौली के अध्यापक नेतराम चक्रवर्ती, मझगुंवा कीरत के अध्यापक मनोज अहिरवाल एवं साखा के प्रधान अध्यापक निर्मल कुमार बैडिय़ा को शोकाज जारी किए गए हैं। इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित कर आहरण संवितरण अधिकारियों को चेतावनी दी गई है।