पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अम्माजी क्रिकेट टीम हटा रही विजेता

अम्माजी क्रिकेट टीम हटा रही विजेता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके बीटीआई मैदान में बालाजी ग्रुप के तत्वावधान में चल रहे बुंदेलखंड क्रिकेट कप टेनिस बाल ट्राॅफी टूर्नामेंट का गुरूवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट के फाइनल में अम्माजी क्रिकेट टीम हटा तथा पथरिया क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया।

अम्माजी क्रिकेट टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 142 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी पथरिया टीम 16 ओवरो में 136 रन ही बना सकी। इस प्रकार अम्माजी टीम ने 7 रनों से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बल्लेवाज सोनू सागर को मैन ऑफ दा मैच चुना गया। पथरिया के खिलाड़ी बीरू को मैन आफ दा सीरीज चुना गया। एम्पायर की भूमिका विक्की राजपूत तथा बाला पटेल ने निभाई। मैच के समापन समारोह में मौजूद अतिथियों ने विजेता टीम को ट्राफी भेंट की। समारोह में अतिथि के रूप में जिला अधिवक्ता संघ दमोह के अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, सर्व ब्राम्हण समाज हटा के अध्यक्ष प्रशांत पाठक, दीपक जैन, अजीत अवस्थी, दिग्विजय नेमा, संदीप राय रहे। टूर्नामेंट के आयोजक बिटटू प्यासी, उमेश यादव, विक्की राजपूत, चिंटू महाजन, बेलू पटेल, अनुराग सराफ, कम्मू चौरसिया ने सभी का आभार जताया।

छपरवाहाने जीता फायनल मैच-बनवार| छपरवाहामें एक सप्ताह से चल रही क्रिकेट ट्राफी का फायनल मैच गुरूवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन किया गया। फाइनल मुकाबला हरदुआ सुम्मेर सिंह और छपरवाहा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें छपरवाहा क्रिकेट टीम ने हरदुआ को सात विकेट से हराया। विजेता उपविजेता टीम को ग्राम के सरपंच संतोष सिंह ने ट्राफी प्रदान करते हुए पुरुस्कार राशि का वितरण किया।

इस अवसर पर सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे।

नगर के बीटीआई मैदान में आयोजित बुंदेलखंड ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन होने पर विजेता टीम को ट्रॉफी दी गई।

खेल-कूद