धूमधाम से मनाई जाएगी संत गाडगे जयंती
दमोह | युवारजक समाज संगठन दमोह के तत्वाधान में बजरिया वार्ड 6 में बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी 23 फरवरी को संत शिरोमणी गाडगे जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर विशाल शाभायात्रा दमोह शहर के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी। जो कि सद्भावना का संदेश देगी। यात्रा अंबेडकर चौक से प्रांरभ होकर घंटाघर, राय चौराहा, स्टेशन चौक, बस स्टेड, कीर्ती स्तंभ होती हुई पुनः अम्बेडकर चैक पर समापन किया जाएगा। मानस भवन में एक सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रजक समाज के 10वी और 12वी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं एवं अन्य प्रतिभावाओं को उनके माता पिता सहित सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। अगली बैठक 17 फरवरी को इमलाई में होगी।
बैठक में गनपत रजक, राजू रजक, राकेश रजक, डॉ. हरीश रजक, रंजीत, विजय, मनोज, राम, रूपेश रजक, पवन, प्रभु रजक, आषोक, करन, सतीश उपस्थित थे।
देवेन्द्र, पंचू, यश, लक्ष्मण, बसंत सहित अनेक लोग मौजूद थे।