अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का सम्मेलन 9 मार्च को
दमोह| त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव के तहत जिला एवं जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए 9 मार्च को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत दमोह एवं जिले के सभी जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में सम्मेलन होगा। कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने इसके लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिए है। जिसमें जिला पंचायत दमोह के लिए अपर कलेक्टर अनिल शुक्ला, जनपद पंचायत दमोह के लिए एसडीएम मनोज कुमार ठाकुर, जनपद पंचायत पथरिया के लिए एसडीएम नंदलाल सामरथ, जनपद पंचायत जबेरा के लिए तहसीलदार एमपी यादव, जनपद पंचायत तेन्दूखेड़ा के लिए एसडीएम सीपी पटैल, जनपद पंचायत हटा के लिए एसडीएम राकेश कुशरे, जनपद पंचायत पटेरा के लिए तहसीलदार पटेरा विनय रिछारिया तथा जनपद पंचायत बटियागढ़ के लिए तहसीलदार अशोक सेन को सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए नियुक्त किया है।