कार्यकारिणी गठित
दमोह | बजरंगदल हिन्दू युवा शक्ति मंच द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में गठन का कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। उसी कड़ी में स्थानीय महावीर वार्ड पुराना बाजार नंबर 2 के ज्वाला माई मंदिर में बजरंग दल हिन्दू युवा शक्ति मंच की बैठक हुई। बैठक में बजरंग दल जिला संयोजक विक्रांत विक्की गुप्ता ने संगठन के इतिहास संगठन के द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। वही हिन्दू युवा शक्ति मंच के जिला संयोजक शोभित गुप्ता ने संगठन की अवधारणा बताई। बैठक में विक्की गुप्ता ने विहिप नगर उपाध्यक्ष डब्बू पेंटर, बजरंग दल नगर संयोजक अंबर मिश्रा, नगर सह संयोजक वीरू राठौर को बनाया। वहीं सर्व सम्मति से वार्ड संयोजक शंकर पांडेय, वार्ड सहसंयोजक शुभम मिश्रा, श्रेयांश लहरी को और हिन्दू युवा शक्ति मंच का वार्ड संयोजक राहुल जडि़या, सहसंयोजक राजा राजपूत, डब्बू ठाकुर को बनाया गया।