- Hindi News
- विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 57 लाख 22 हजार रुपए स्वीकृत
विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 57 लाख 22 हजार रुपए स्वीकृत
आदर्शग्राम बांदकपुर में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने सांसद प्रहलाद पटैल की अनुशंसा पर एवं सक्षम अधिकारी की तकनीकी स्वीकृति के आधार पर 2 करोड़ 57 लाख 22 हजार की लागत से होने वाले 18 कार्यो की स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यो के लिए एक करोड़ 32 लाख रुपए प्रथम किस्त के रूप में जारी कर दी गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत बांदकपुर के 11 कार्यो के लिए जिसमें ग्राम बांदकपुर में पशु चिकित्सा केंद्र निर्माण के लिए 12 लाख 29 हजार, एप्रोच रोड पर सीमेंट कॉन्क्रीट कार्य प्राचीन धर्मशाला के पास के लिए 19 लाख 65 हजार, मॉडर्न आंगनबाड़ी भवन निर्माण प्रीफेब्रीकेशन द्वारा 20 लाख रुपए, बस स्टैंड शैड निर्माण कार्य बांयें तरफ 19 लाख 99 हजार, स्टेण्ड शैड दांयें तरफ निर्माण के लिए 19 लाख 99 हजार, सामुदायिक पार्क निर्माण के लिए 18 लाख 34 हजार, मार्डन आंगनबाड़ी भवन निर्माण प्रीफेब्रीकेशन द्वारा कार्य के लिए 20 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण बस स्टैंड के पास के लिए 20 लाख, एप्रोच रोड में रिटर्निग बॉल एवं सीडी निर्माण के लिए 19 लाख 49 हजार तथा पिचिंग एवं सीमेंट ब्लॉक निर्माण के लिए 19 लाख 27 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी प्रकार दमोह नगर में 4 कार्यो जिनमें सर्किट हाऊस पहुंच मार्ग एवं पुल पुलिया नाली निर्माण कार्य के लिए 12 लाख 70 हजार, सिविल वार्ड 6 में पक्षकारों को बैठने के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, पोस्ट मार्टम भवन निर्माण कार्य के लिए 5 लाख तथा जनसुविधा निर्माण कार्य शासकीय आवास क्र. ई-6 के पास जटाशंकर रोड दमोह के लिए 5 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। नगर पंचायत तेंदूखेड़ा के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत बांसाकला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख तथा नगर पालिका क्षेत्र दमोह के न्यायालय परिसर में पुस्तकालय के लिए 27 विधि पुस्तकें क्रय करने के लिए 50 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
कलेक्टर श्री सिंह ने सांसद आदर्श ग्राम बांदकपुर एवं दमोह नगर सहित स्वीकृत सभी कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है सभी कार्य तय सीमा में पूर्ण हो जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के ईई एके सिंह को कार्यो की समय-समय पर प्रगति से अवगत कराने तथा प्रत्येक टीएल बैठक में अद्यतन जानकारी रखने के लिए भी कहा है। उन्होंने क्रय की जा रही पुस्तकों का भौतिक सत्यापन कराकर, बिल व्हाऊचर की छायाप्रति कार्यालय कलेक्टर जिला योजना सांख्यिकी को भिजवाने के निर्देश दिए हैं।