पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले की कार्ययोजना नहीं हुई पूरी, अब नई निकाय से उम्मीद

पहले की कार्ययोजना नहीं हुई पूरी, अब नई निकाय से उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा शहरवासियों से तरह-तरह के लुभावने वायदे किए गए। जिसमें बिजली, पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं देने की बात कहीं गई। दूसरी ओर नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों को लेकर एक साल पहले बनाई गई कार्ययोजना कागजों में ही सिमटकर रह गई है। ऐसे में शहरवासी अपने आपको ठगा सा महसूस करते रहे हैं। फिलहाल नई नगरपालिका के गठन के साथ ही लोगों को फिर से उम्मीद बनने लगी है। हालांकि यह पूरा साल ऐसे ही गुजरने वाला है। नई नगर पालिका 12 जनवरी से अस्तित्व में आएगी। जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा दिसंबर 2013 में शहर विकास को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई थी। जिसके तहत शहर के सभी 39 वार्डों में पेयजल सप्लाई की नई पाइप लाइन बिछाने, जुझारघाट का काम शुरू करने, नए फिल्टर प्लांट का निर्माण शुरू करने, बच्चों के मनोरंजन के लिए बेलाताल पार्क में मिनी छुक-छुक ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन अब तक तो पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ है और ही नए फिल्टर प्लांट का।

दूसरी ओर शहर के सरकारी एवं प्राइवेट बस स्टैंड को सुंदर व्यवस्थित बनाने की भी विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई थी। जहां पर शॉपिंग मॉल, यात्रियों को ठहरने की व्यवस्था, प्रसाधन की व्यवस्था, बसों को व्यवस्थित खड़े करने के लिए शेड, ऑटो एवं रिक्शा के लिए पार्किंग के अलावा मैकेनिकल कांप्लेक्स बनाने का प्लान था, वहां कुछ नहीं हुआ। बस स्टैंड पर मात्र सीसी के अलावा कुछ भी नया काम नहीं हुआ। पुराने जर्जर भवन की मरम्मत कर रंग-रोगन किया गया है। बस स्टैंड के चारों ओर अब भी अतिक्रमण पसरा हुआ है।

इसी तरह शहर की यातायात व्यवस्था को सुधार करने के लिए एवरेस्ट लॉज से किल्लाई नाका तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना था। इस सड़क के चौड़ीकरण से शहर में काफी हद तक यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता था लेकिन यह योजना भी कागजों में ही सिमटकर रह गई। हालांकि प्रशासन ने इस दिशा में अब जाकर काम शुरू किया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत शहर में सात सड़कें स्वीकृत की गई थीं। जिनके दोनों ओर नाली निर्माण, लाइटिंग एवं डिवाइडर लगाए जाना था लेकिन मात्र दो सड़कों को छोड़कर किसी भी सड़क पर तो नाली का निर्माण किया गया है और ही डिवाइडर लाइटिंग की गई है। हालही में कीर्ति स्तंभ से बैंक चौराहा तक डिवाइडर का काम चल रहा है। दूसरी