- Hindi News
- खाद्य विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर की छापामार कार्रवाई
खाद्य विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर की छापामार कार्रवाई
खाद्य अधिकारी आते ही दुकानों में लग गए ताले
खाद्यएवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को शहर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्रवाई की। विभाग के अधिकारियों ने मेडीकल, किराना, खाद्य सामग्री की दुकानों पर पहुंचकर कार्रवाई की। कई दुकानों से सामग्री के सेंपल जब्त किए। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई होते देख अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानों में ताला लगाकर भाग गए।
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार अहिरवाल ने शहर में अस्पताल रोड स्थित विभिन्न मेडीकल की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स कृष्णा मेडीकल स्टोर्स प्रो. कृष्ण कुमार अग्रवाल की दुकान का निरीक्षण करके प्रतिष्ठान से प्रोटीनेक्स प्रोटीन पावडर का नमूना जांच के लिए लिया। परिसर के निरीक्षण के दौरान विक्रेता को परिसर में केवल अच्छी किस्म के मेडीकल खाद्य पदार्थों का विक्रय करने की हिदायत दी। मे. आनंद मेडीकल स्टोर्स प्रो. संजय कोटवानी के मेडीकल प्रतिष्ठान से एक्सप्लोड प्रोटीन पावडर का नमूना जांच के लिए लिया।
मौके पर विक्रेता को अच्छी क्वालिटी के फुड सप्लीमेंट्स, प्रोटीन पावडर एवं प्रोपराइटरी फुड का संग्रह एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परिसर में खाद्य लाइसेंस को परिसर में स्पष्ट रुप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह अस्पताल रोड स्थित नीरज मेडीकल स्टोर्स प्रो. नीरज कोटवानी की मेडीकल दुकान से जिंकोविट सिरप का नमूना जांच के लिए लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।
राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से उक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट 14 दिवस के भीतर प्राप्त होगी। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में अगर उक्त खाद्य नमूने निर्धारित स्तर के नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित मेडीकल खाद्य कारोबार कर्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. ओपी गौतम ने समस्त मेडीकल दुकानदारों को निर्देश दिए है कि वे बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं बुजर्गों एवं बीमार लोगों के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली केवल मानक एवं उच्च क्वालिटी की प्रोटीन पावडर, फुड सप्लीमेंट्स आदि का ही संग्रह एवं विक्रय करें।
इस