पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध घायल

ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैरों पर से दस चक्का ट्रक निकला

भास्करसंवाददाता| दमोह

बटियागढ़थाना क्षेत्र के बकायन बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर वृद्ध के पैरों पर से दस चक्का ट्रक निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकायन निवासी पंखु पिता कनई पटेल (65) सोमवार की दोपहर 2.30 बजे सड़क पार कर रहा था कि तभी एक दस चक्का ट्रक की चपेट में गया। जिससे उसके दोनों पैर पूरी तरह से कुचल गए। बटियागढ़ 108 वाहन के डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनको फोन आया कि बकायन के पास एक हैबी ट्रक ने वृद्ध को कुचल दिया है जिस पर वह घटना स्थल पहुंचे तो देखा कि वृद्ध के पैर पूरी तरह से कुचल गए हैं एवं वह मरणा सन हालत में पड़ा है जिसका उन्होंने प्राथमिक इलाज कर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। 108 के पायलट कंछेदी साहू ने बताया कि ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है।