- Hindi News
- अतिक्रमण हटवाने पहुंचे अमले ने टीन शेड हटाए
अतिक्रमण हटवाने पहुंचे अमले ने टीन शेड हटाए
भास्करसंवाददाता| दमोह
स्थानीयजबलपुर नाका क्षेत्र में मंगलवार को कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण विरोधी अमला पहुंचा लेकिन यहां लगभग दो घंटे में केवल दुकानों के सामने लगे दो-चार टीन शेड ही हटाए गए। अमला का नेतृत्व करने पहुंची नजूल अधिकारी अपने वाहन से नीचे नहीं उतरीं और अमला उनके आदेश के इंतजार में कार्रवाई शुरू करने से बचता रहा।
मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अतिक्रमण विरोधी अमला जबलपुर नाका पुलिस चौकी के सामने पहुंचा जहां सड़कें किनारे रखे टपरे, गुमठियां हटाने की कार्रवाई की जाना थी लेकिन यहां केवल हिदायत दी गई, अतिक्रमण हटाने बुलाई गई जेसीबी यहां से वहां चक्कर लगाती रही। करीब आधा घंटे तक अमला गपशप करता रहा।
इसके बाद अधिकारी के निर्देशन में अमले ने मुख्य सड़क की ओर रुख किया और अधिकारी के वाहन के पीछे-पीछे पहले पावर हाउस की ओर बढ़े फिर अधिकारी का वाहन मुड़ते ही वापस कलेक्टाेरेट की ओर रुख कर लिया यहां कलेक्टोरेट के सामने बनी दुकानों के बाहर लगे टीन शेडों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन यहां भी अधिकारी वाहन से नीचे नहीं उतरें और अमला ढीला बना रहा। जेसीबी चालक को भी ठीक से निर्देश नहीं मिलने और दुकानदारों के विरोध के बीच अतिक्रमण हटाने में परेशानी हुई। यहां एक दुकान का टीन शेडेड निकालते समय दुकान के ऊपर बना सीमेंट का पिलर ही टूट गया जिस पर अधिकारी ने वाहन में बैठे-बैठे ही जेसीबी चालक को हाथ के इशारे से मशीन आगे बढ़ाने काने कहा दिया ओर कार्रवाई फिर रुक गई। इसके बाद मशीन को मोड़ने के निर्देश दिए गए और अमला आगे बढ़ गया।
हालांकि इस दौरान कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही टीन शेड आदि हटाना शुरू कर दिए लेकिन अमले ने सख्ती ने दिखाई और कार्रवाई महज औपचारिकता रही।
दमोह| मंगलवारजबलपुर नाका पुलिस चौकी के आसपास दुकानों के सामने लगे टीन शेड हटवाए गए। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने हिदायत दी गई।