पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 265 नि:शक्त बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

265 नि:शक्त बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके किल्लाई नाका स्थित बीआरसी भवन परिसर में नि:शक्त बच्चों का चिकित्सीय मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. आईएस ठाकुर, विनोद कुकरेजा, डॉ. सुधा राय डॉ. डीडी चौरसिया ने दमोह ब्लॉक के 265 नि:शक्त बच्चों का परीक्षण किया गया। जिसमें अस्थि बाधित के 83, मानसिक 37, दृष्टिबाधित 54, मूकबधिर 91 बच्चे शामिल रहे।

इसके साथ ही पटेरा ब्लॉक के 20 नि:शक्त बच्चों का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों द्वारा नि:शक्त बच्चों को 22 कैलीपर, एक रोलेटर, दो एमआर किट्स, 8 ट्राइ साइकिल, 4 व्हीलचेयर तथा 8 वैशाखी के लिए लिखा गया। जिन्हें अगले शिविर में यह सभी उपकरण प्रदान किए जाएंगे। शिविर में आने वाले बच्चों के लिए शासन द्वारा किराया, भोजन की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर विनय प्रभाकर, डीपीसी राजेंद्र पटेल, राणा प्रताप सिंह, प्रभारी बीआरसी पदम सिंह, मनोज विश्वकर्मा, विपिन चौबे, देवेंद्र ठाकुर, अनिल खरे, किशोर दुबे, नरेंद्र राय, रूपनारायण तिवारी, राममिलन उपाध्याय, प्रेमसिंह, रामचरण पराशर, चंद्रभान पटेल, समीर मिश्रा सहित सभी जनशिक्षक मौजूद रहे।

दमोह। सोमवार को बीआरसी कार्यालय परिसर में निशक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में बच्चों की आंखों की जांच करतीं डॉ. सुधा राय।