पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानस भवन में प्रतिभावान बच्चों का हुआ सम्मान

मानस भवन में प्रतिभावान बच्चों का हुआ सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामदेव समाज द्वारा विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई

स्थानीयअंबेडकर चौक स्थित मानस भवन में मंगलवार की सुबह सेन समाज द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें समाज के बालक-बालिकाओं ने मेंहदी, रंगोली नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके बाद बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद सभी प्रतियोगियों को वरिष्ठजनों द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं समाज के कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक के प्रतिभावान छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं युवतियों ने आकर्षक रंगोली मेंहदी रचाई। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार अन्य समाज के लोग शिक्षा की ओर ध्यान दे रहे हैं। उसी प्रकार हमें भी शिक्षा की ओर ध्यान देने की विशेष आवश्यकता है। इस अवसर पर महेश सेन, मुन्ना सेन, गिरधारी सेन, मुकेश सेन, राघवेन्द्र सेन, नितिन सेन, विपिन सेन, आशीष सेन, तेजस्वी सेन, मनोज सेन, आकाश सेन,अरूण सेन, सौरभ सेन, रवि सेन, राजेश सेन सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

दमोह| अंबेडकरचौक स्थित मानसभवन में नामदेव समाज के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बालिकाओं ने आकर्षक रंगोली सजाई।