एसपी से मजदूरी दिलाए जाने की मांग
जिलेके सलैया गांव निवासी खिल्लू उर्फ खिलान विश्वकर्मा ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया। जिसमें कहा गया है कि उन्होंने कोमल रैकवार के खेत में फसल की रखवाली की थी करीब चार महीने तक रखवाली करने के बाद उन्हें मजदूरी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि वे एक पैर से विकलांग हैं और खेत पर काम करते रहे। लेकिन जब मजदूरी मांगी तो कोमल ने कहा कि उनकी बेटी ने खेत की रखवाली की है तुमने नहीं की तुम्हें मजदूरी नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति दयनीय है आर्थिक रूप से परेशान हैं उन्होंने कुम्हारी पुलिस थाना में भी शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कलेक्टर सहित एसपी को आवेदन देकर मजदूरी दिलाने की मांग की है।
दमोह| सलैयागांव निवासी खिलान विश्वकर्मा ने मजदूरी दिलाने की मांग की।