पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेलमेट नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई

हेलमेट नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें अब हेलमेट अभियान जोर पकड़ने लगा है। वहीं जैसे जैसे अभियान जोर पकड़ रहा हेलमेट की मांग भी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने कीर्ति स्तंभ पर कार्रवाई की। इस दौरान ट्रैफिक कर्मियों सहित कोतवाली पुलिस ने चौराहे की सड़काें पर बिना हेलमेट पहने निकलने वाले सभी बाइक चालकों को रोका और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस दौरान महिलाओं, युवतियों, किशोरियों सहित वृद्धों को भी नहीं बख्शा गया। सभी के साथ एक सी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभारी प्रदीप सोनी ने सोमवार की शाम जबलपुर नाका क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि बाइक चालक हेमलेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती। उन्होंने बताया कि जिस समय हादसा हुआ आैर बाइक ट्रक के नीचे आई उस दौरान बाइक चालक के सिर में चोट लगी थी यदि सिर पर हेमलेट होता तो शायद वह बच सकता था। उन्होंने एसपी के आदेश का हवाला देते हुए सभी के सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने करीब एक घंटे की कार्रवाई में दो दर्जन से ज्यादा वाहन चालकों के चालान काटे। एवं उन्हें हेलमेट पहनने के लिए कहा।

दमोह| शहरमें यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को कीर्ति स्तंभ पर बाइक चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट लगाए एक भी बाइक चालक चौराहे से नहीं निकला। महिलाओं, युवतियों सहित सभी को रोककर कार्रवाई की गई।