कुएं में युवक का शव मिला
दमोह : शहरके मोहन टॉकीज के पास स्थित मंदिर के समीप बने कुएं में मंगलवार की रात एक युवक का शव तैरता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौैके पर पहुंचकर शव का कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया सिविल वार्ड नंबर 1 निवासी बृजेश पिता स्व. हीरालाल साहू (32) का शव कुएं में तैरता मिला है। जिसका पंचनामा तैयार कर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।