पथरिया विधानसभा की बैठक आज
पथरिया विधानसभा की बैठक आज
दमोह।भारतीय जनता पार्टी की नगरीय निकाय के चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को सुबह 10 बजे पथरिया विधान सभा में बैठक आयोजित की गई हैं। मीडिया प्रभारी कपिल सोनी ने बताया कि जिले से विभागीय संगठन मंत्री पं. बृजमोहन पांडेय, जिला अध्यक्ष नरेन्द्र व्यास सहित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठजन विधायक, मंडल के पदाधिकारी कार्यकारिणी के सभी सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पालक संयोजक, नगरीय निकाय के पार्षद एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशियों को बैठक में बुलाया गया है।