- Hindi News
- आज होगी रवाना जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा ट्रेन
आज होगी रवाना जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा ट्रेन
आज होगी रवाना जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा ट्रेन
दमोह|मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के तीर्थ यात्रियों को जगन्नाथपुरी की तीर्थ यात्रा के लिए 16 सितंबर को रात 9.45 बजे दमोह स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी। तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को 16 तारीख की शाम 6 बजे रेल स्टेशन दमोह पहुंचने के लिए कहा गया है।
कृषिमहोत्सव पर होगा पुस्तिका का विमोचन
दमोह|कृषिमहोत्सव कार्यक्रम शुभारंभ के अवसर पर जिले में विगत 5 वर्षो में अधोसंरचना विकास अंतर्गत हुए विभिन्न कार्यो से जनसामान्य को अवगत कराए जाने के दृष्टिगत एक पुस्तिका तैयार की जा रही है। जिसके लिए कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों को 18 सितंबर तक अपने विभाग अंतर्गत विगत 5 वर्षो में अधोसंरचना विकास अंतर्गत हुए कार्यो की जानकारी फोटोग्राफ्स उप संचालक कृषि को उपलब्ध कराने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए। सभी विभागों की संकलित जानकारी के आधार पर एक पुस्तिका तैयार की जाएगी ताकि उक्त कार्यक्रम में पुस्तिका का विमोचन कराया जा सके।
नेशनललोक अदालत 6 दिसंबर को
दमोह|आगामी6 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ओपी रजक ने बताया कि कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार 6 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी।