पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पातल में पदस्थ डॉ. सुबोध जैन सस्पेंड

जिला अस्पातल में पदस्थ डॉ. सुबोध जैन सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअस्पताल में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध कुमार जैन को निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि डॉ. जैन ने एक महिला मरीज के हाथ के ऑपरेशन के लिए रुपयों की मांग की थी। इस पर महिला के परिजनों रुपए देने के पहले लोकायुक्त में शिकायत कर दी थी। लोकायुक्त द्वारा ट्रेप कर डॉ. जैन को उनके चेंबर से 6 छह हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। इसी प्रकरण में लोकायुक्त ने डॉ. जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में डॉ. जैन का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक सागर रहेगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय के अवर सचिव डॉ. गनी अहमद खान द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. सुबोध जैन के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था जिसके बाद उनके निलंबन की कार्रवाई की गई है।